मण्डी में कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद शुरू

रुद्रपुर। कच्चे आढ़तियों ने सोमवार से सितारगंज में धान खरीद शुरू की। एक अक्टूबर से कच्चे आढ़तियों को धान खरीद शुरू करनी थी लेकिन कच्चे आढ़तियों ने नहीं की। इससे किसानों को अपनी उपज काफी कम दामों में बाजार में बेचनी पड़ रही थी। सोमवार को मण्डी चेयरमैन अमरजीत कटवाल ने राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व किसान नेताओं के साथ खरीद शुरू कराई।  पहले दिन 34 ट्रालियों की खरीद हुई। किसान नेता साहिब सिंह ने बताया कि दो किग्रा गरदा व डीएम की ओर से निर्धारित नमी के मानक के अनुसार कटौती की जा रही है। किसान नेताओं ने किसानों से कहा कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराने व सत्यापन के बाद मण्डी में धान बिक्री के लिए लाएं। एसएमओ ओमनारायण मिश्रा ने बताया कि 18 कच्चे आढ़तों के लाइसेंस निर्गत हुए हैं, बाकी के जल्द होंगे। इधर नानकमत्ता एसएमओ धनवीर गोंसाई ने बताया कि 24 कच्चे आढ़ती धान खरीद कर रहे हैं। मण्डी में धान खरीद नियमित चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *