उत्तराखंड शिक्षा रत्न 2022 सम्मान समारोह हुआ आयोजित

रुद्रपुर। मोनाल वेलफेयर सोसायटी ने उत्तराखंड शिक्षा रत्न 2022 सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया। जिसमें राज्य के 30 शिक्षकों का सम्मान हुआ। इसका शुभारंभ खटीमा फाइबर्स के सीएमडी डॉ. आरसी रस्तोगी, ईस्टर के कारखाना प्रबंधक अजय मेहता ने किया। पुरस्कार पाने वालों में प्रो. डॉ. शेखर चंद्र जोशी अल्मोड़ा, गोविंद सिंह खाती ऊधम सिंह नगर, कौशल्या सिंह ऊधम सिंह नगर, मदन सिंह अधिकारी ऊधम सिंह नगर, नीरजा चौधरी सितारगंज, जीवन सिंह बिष्ट गदरपुर, एकता खड़का किच्छा, सत्येंद्र भंडारी रुद्रप्रयाग, अनुज गुप्ता काशीपुर, डॉ. संजीव आर्य अल्मोड़ा, सत्येंद्र थपलियाल खटीमा, कमल सक्सेना रुद्रपुर, कुसुम रानी काशीपुर, चंद्रिका फोगाट बाजपुर, पवन राणा बाजपुर, दिनेश चंद्र खटीमा, गायत्री पांडे रुद्रपुर, नीरज सिंह चंपावत, अंजू श्रीवास्तव देहरादून, राजेश देहरादून, अश्वनी कुमार खटीमा, त्रिलोक सिंह खोलिया खटीमा, संजय वर्मा नैनीताल, अखिलेश चंद्र चमोला रुद्रप्रयाग, अभय सक्सेना, जगमोहन सिंह, पूजा शर्मा काशीपुर, गिरीश राय, कमला भंडारी, पवन जौहरी खटीमा, अनुज गुप्ता काशीपुर और डॉ अंजू लता श्रीवास्तव देहरादून शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *