आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत वारंटी पकड़ा


पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बमनखोला निवासी ललित कुमार को चौड़मन्या से पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक प्रभात ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *