छायाकार शाह के निधन पर एनयूजेआई ने शोक जताया


पिथौरागढ़। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने नैनीताल के सुप्रसिद्ध छायाकार अमित शाह (43) के निधन पर शोक जताया है। सोमवार को संगठन ने दु:ख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि अल्पआयु में ही अमित का निधन हो गया। उन्होंने कई अवार्ड जीते। कहा कि उनका निधन फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अपुर्ण क्षति है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नरेश कांडपाल, संतोष आर्यन, प्रकाश पांडेय, सुरेंद्र आर्य, प्रदीप सेकरियाल, राकेश वर्मा, राकेश तिवारी, अनिल कार्की, गोविंद चावला, हरगोविंद रावल, पूरन पांडे, विनीत उप्रेती आदि ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *