दो अप्रैल तक बंद रहेगा ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में ईसीएचए पॉलीक्लीनिक अल्मोड़ा में डेंटल विभाग दो अप्रैल तक बंद रहेगा। पॉलीक्लीनिक के प्रभारी अधिकारी सेवानिवृत्त लेप्टिनेंट कर्नल मनीष खन्ना ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिक और आश्रितों के डेंटल संबंधी कार्य नहीं हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल से नियमित रूप से पॉलीक्लीनिक में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से होगी।
