बाल मेले में बच्चों ने शोध प्रोजेक्ट किए प्रस्तुत

श्रीनगर गढ़वाल। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव पौड़ी के द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से शैक्षिक उन्नयन हेतु भट्टीसेरा संकुल के समस्त विद्यालयों का बाल मेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखोल्यूं में आयोजित हुआ। बाल मेले का शुभारंभ अभियान के संचालक व डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एनपी उनियाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पौड़ी के प्रभारी अशोक काण्डपाल ने किया। इस मौके पर डॉ. उनियाल ने बच्चों में सरलता से सीखने की समझ विकसित करने पर जोर दिया। मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयकोट खाल, लगाल्यूंबगड़ व दिखोल्यू के बच्चों ने लोकगीत, नाटकों की शानदार प्रस्तुति भी दी। राजकीय प्राथमिक दिखोल्यूं की प्रधानाध्यापिका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन अनिता बिष्ट व यशोदा पोखरियाल ने किया। आयोजन में प्रदीप अंथवाल, बीआरसी समन्वयक मुकेश काला, सीआरसी खिर्सू प्रभारी महेश गिरि, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज दिखोल्यूं मातबर सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *