कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद ही हो सकेगी शूटिंग : नरोत्तम मिश्रा
भोपाल।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए गृह विभाग ने नए दिशानिर्देश तैयार किए हैं और अब स्थानीय स्तर पर कलेक्टर की अनुमति के बाद ही फिल्मों की शूटिंग की जा सकेगी।
डॉ मिश्रा ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को लेकर गृह विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अब कलेक्टर से अनुमति लेने के बाद ही शूटिंग की जा सकेगी।
उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि फिल्म बनाने के इच्छुक लोग कलेक्टर को अपने मुख्य-मुख्य बिंदु बताएंगे, जिसके बाद उन्हें अनुमति मिलेगी।
