संसद में सांसदों की गैरहाजिऱी पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बच्चों की तरह बार-बार समझाना अच्छा नहीं  

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के दौरान सांसदों की गैरहाजिरी पर सख्त रुख अख्तियार किया है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सदन में सभी सांसदों को रहना चाहिए। चाहे कोई बिल हो या ना हो। पीएम ने सख़्ती से कहा कि सांसद अपने आप में परिवर्तन लाएं नहीं तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा। पीएम ने बीजेपी सांसदों से कहा कि कृपया संसद और बैठकों में नियमित रूप से उपस्थित रहें। बच्चों की तरह इस बारे में लगातार जोर देना मेरे लिए अच्छा नहीं है। अगर आप खुद को नहीं बदलते हैं तो आने वाले समय में बदलाव होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले, संसद के मॉनसून सेशन के दौरान भी राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की गैरहाजिरी के मसले पर पीएम ने नाराजगी जताई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी थी।
मॉनसून सत्र के दौरान उच्च सदन में बिल पारित होते समय कई सांसद मौजूद नहीं थे, इसे लेकर पीएम ने सख्त रुख अपनाया था। यही नहीं, उन्होंने संसदीय दल की बैठक में राज्यसभा से गैरमौजूद रहे सांसदों के नाम भी मांगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *