10 पेटी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश
नशा तस्करी में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी की कार से देसी शराब की 10 पेटी बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को चेकिंग के दौरान आईडीपीएल में गोल चक्कर के पास एक कार को रुकने का इशारा किया, तो सवार सकपका गया। कार की तलाशी लेने पर 10 पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंकित पुत्र राजेश निवासी भट्टोवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई। एसएसआई दर्शन काला ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
