सिक्किम में चीन के पांच नागरिक हुए गिरफ्तार

गंगटोक।

सिक्किम पुलिस ने चीन के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) प्रवीण गुरुंग ने पुष्टि की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) गुरुंग ने कहा, इस मामले की जांच पुलिस की विशेष शाखा कर रही है। विदेशी अधिनियम की धारा 14 के साथ-साथ कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक ने कर्नाटक में रहने वाला तिब्बती शरणार्थी होने का दावा किया है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग का चीनी राष्ट्रीयता का तिब्बती है। वहीं तीसरा ताइवान का निवासी है और चौथा के आधार कार्ड से पता चला है कि वह चीनी नागरिक है। पाँचवाँ चीनी राष्ट्रीयता वाला तिब्बती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *