श्रीनगर में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

श्रीनगर गढ़वाल। उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्सकों ने राजस्थान के दौसा में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। प्रांतीय चिकित्सा संघ जिला पौड़ी के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश सलूजा ने कहा कि यह घटना एक निंदनीय अपराध है। भविष्य में इस तरह की किसी भी घटनाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। संयुक्त चिकित्सक संगठन के संयोजक डा.बीपी नैथानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जो व्यवहार महिला चिकित्सक के साथ किया उससे उसे आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। विरोध जताने वालों में उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. गोविंद पुजारी, डा. आनंद सिंह राणा, डा. हेमा पाल बुटोला, डा. सोनाली, डा. रचित गर्ग, डा. निशा चौहान, डा. रवि बनिया, डा. भास्कर, डा. नरेन्द्र बुटोला, डा. गुंजन, डा. नेहा, डा. मारिषा पंवार, डा. मेहरकांत, डा. अंकित, वरिष्ठ सर्जन डा. एमएन गैरोला, संगीता चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *