सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
रुद्रपुर। सावन के पहले सोमवार को मौनी बाबा मंदिर, सनातनधर्म मंदिरों, बघौरा शिव मंदिर, श्री रामेश्वर शिव मंदिर, श्री दुर्गा ज्योति पीठ, श्री प्राचीन भूमिया मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। शक्तिफार्म के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
