बादल फटने के पीछे विदेशी साजिश, गोदावरी की बाढ़ देख बोले केसीआर

 

हैदराबाद ,

। तेलंगाना और आसपास के राज्यों में भारी बारिश की वजह से गोदावरी नदी कई जिलों में तबाही मचा रही है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि गोदावरी इलाके में बाढ़ की बड़ी वजह बादल फटना है। उन्होंने कहा कि यह दूसरे देशों की साजिश भी हो सकती है। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान करने निकले थे।

राव ने कहा, बादल फटने की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि ये कोई साजिश है। हमें नहीं पता कि यह कितना सच है। लेकिन कहा जाता है कि दूसरे देश हमारे देश में बादल फटने की घटनाएं करवा रहे हैं। कश्मीर और लेह-लद्दाख के पास भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। इसके बाद उत्तराखंड में और अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि गोदावरी क्षेत्र में ऐसा हो रहा है।

क्या होता है बादल फटना?

बादल फटने का मतलब होता है कि किसी खास इलाके में बहुत कम समय में बहुत ज्यादा बारिश हो जाना। मौसम विभाग का कहना है कि 20 से 30 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में एक घंटे के अंदर ही 100 मिमी से ज्यादा बारिश हो जाती है। तेलंगाने के चीफ सेक्रटरी सोमेश कुमार मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर गए थे। जब केसीार ने यह टिप्पणी की तो वह पास में ही बैठे थे।

एक हफ्ते की भारी बारिश के बाद तेलंगाना के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। भद्रचालम में गोदावरी नदी में जल का स्तर 70 फीट तक पहुंच गया। जबकि यहां अंतिम चेतावनी 53 फीट पर दी जाती है। हालांकि आज जल स्तर में कुछ कमी आई है और यह 60 फीट हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भद्रचालम का दौरा करने पहुंचे और यहां शांति पूजा भी करवाई।

बीती शाम मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों और विधायकों, स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक रिलीज में कहा गया कि वित्त मंत्री हरीश राव से मेडिकल कैंप लगवाने को कहा गया है जिससे कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद की जा सके। इसके अलावा अधिकारियों को लोगों के खाने पीने का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *