राजस्व टीम को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
रुद्रपुर। एनडीआरएफ की टीम ने मंडी में राजस्व टीम और आपदा में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान टीम प्रभारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बाढ़, भूकंप, आग और सीपीआर आदि के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के तरीके बताए। बुधवार को टीम प्रभारी लविश यादव ने कहा आपदा के दौरान बिना घबराए दृढ़ संकल्प के साथ बचाव करने की जरूरत होती है। उन्होंने आपदा से बचाव के लिए आवंटित उपकरणों के बारे में भी विस्तार से बताया। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने कहा ट्रेनिंग आपदा के बचाव के दौरान काफी कारगर साबित होगी।
