उत्तर प्रदेश दिवस पर पोस्टर व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
लखनऊ 24 जनवरी (आरएनएस)। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में एक ऑनलाइन भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.अर्चना मिश्रा इतिहास संकाय, कालीचरण पीजी कॉलेज रही जिन्होंने उत्तर प्रदेश के इतिहास की जानकारी दी साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने चौरीचौरा के संदर्भ में विस्तार से बताया। वही प्रो.एहतेशाम अहमद ने अपने वक्तव्य मेें कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की एक-एक खासियत बताईं और प्रदेश के विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने उत्तर प्रदेश दिवस पर भाषण तथा कविताओं के जरिए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीरज शुक्ल ने किया तथा अंत में डॉ.नलिनी मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया। आयोजन का संयोजन प्रो. एहतेशाम अहमद, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, डॉ.नलिनी मिश्रा, समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी,डॉ.नीरज शुक्ल, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना तथा डॉ प्रवीण कुमार राय कुलानुशासक ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ने लखनऊ माई हेरिटेज माई सिग्नीफिकेन्स विषय पर पोस्टर व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
