विहिप ने बाहरी लोगों के ठोस सत्यापन की मांग की

नई टिहरी।

विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने कहा कि धर्म विशेष के लोग लव व लैंड जिहाद चलाकर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन को बाहर से आने वाले लोगों का वैरीफिकेशन गहनता से करना होगा। वैरीफिकेशन पूरा किये बिना किसी भी अनजान को क्षेत्र में घूमने की इजाजत न दी जाय।
एक होटल में विहिप व बजरंग दल से जुड़े युवाओं ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि लव व लैंड जिहाद रोकने के लिए अभियान चलाया जायेगा। जिसमें प्रत्येक गांव स्तर से लेकर ब्लाक व जिला स्तर तक कमेटियां बनाई जायेंगी। गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए दुर्गावाहिनी की मदद ली जायेगी। कहा कि धर्म विशेष के लोग कहीं पर भी बिना इजाजत के धार्मिक आयोजन शुरू कर देते हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि किसी भी आयोजन के लिए प्रशासन की इजाजत लेना जरूरी होता है। पुलिस व प्रशासन से अनजानी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करते हुये वैरिफिकेशन प्रक्रिया को तेज व मजबूत करने की मांग की। इस मौके पर विहिप के यशपाल सजवाण, बजरंग दल के अस्मित जड़धारी व सागर सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *