सीएम आज पहुंचेंगे लोहाघाट के बाराकोट

चम्पावत(आरएनएस)।  सीएम पुष्कर सिंह धामी के आज मंगलवार को इजड़ा बाराकोट आएंगे। यहां सीएम भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के पिता व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह माहरा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सोमवार को डीएम नवनीत पांडे के दिशा निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारियों को अंतिम दिया। पर्यावरण मित्रों ने जीआईसी इजड़ा विद्यालय परिसर, खेल मैदान, गांव को जोड़ने वाले मार्गो में सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। एसपी अजय गणपति ने बताया हेलीपेड जीआईसी इजड़ा में बनाया गया है। सीएम धामी आज 11:45 बजे इजड़ा इंटर कॉलेज हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वह भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर जाएंगे। एक घंटे बाद सीएम 12:45 बजे देहरादून को लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *