दूषित पानी की आपूर्ति से भाजपा कार्यकर्ता नाराज


रुद्रपुर। नगर में कई दिनों से दूषित व बदबूदार पेयजल आपूर्ति होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अफसरों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी और किशोर जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ईई से मिलने कार्यालय पहुंचे। ईई अजय कुमार के नहीं होने पर फोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। मौके पर मौजूद जेई कमल जोशी ने दो-तीन दिन में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दूषित पानी पीने से गर्मी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। जेई ने कहा कि प्रदूषित पानी वाली सभी लाइन को चेक कर लीकेज सही कराए जाएंगे। यहां विमला बिष्ट, महेश राणा, प्रेमा महर, सूरज धामी, नरेंद्र खोलिया, प्रकाश शर्मा, हरेंद्र सिंह, संगीता राणा, मजीत सिंह, रमेश चन्द्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *