सेना में अफसर बना कर्णप्रयाग का शिवम 


चमोली। शनिवार को गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में विकासखंड के बैरफाला गांव का युवा शिवम सती भी सेना में अफसर बन गया है। शिवम के पिता और बहन भी सेना में अफसर हैं। शिवम के अफसर बनने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। बैरफाला गांव निवासी शिवम के चाचा अशोक सती ने बताया कि शिवम के पिता शिव प्रसाद सती भी सेना में अफसर हैं और वर्तमान में चेन्नई में कमान अधिकारी के पद हैं। जबकि शिवम की बहन डा. शिवालिका सती वायु सेना में फ्लाइ लेफि्टनेंट के पद पर जनवरी 2023 में चयनित हुई। बताया कि शिवम और शिवालिका की शिक्षा दीक्षा उनके पिता के साथ ही नौकरी के दौरान दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर हुई। बताया कि शिवम का चयन टेक्नीकल एंट्री स्कीम से ओटीए गया में साल 2020 में हुआ। शिवम और शिवालिका दोनों भाई बहिन के सेना में अफसर बनने पर बैरफाला सहित कर्णप्रयाग विकासखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। बैरफाला निवासी और पूर्व प्रधान बुद्विप्रसाद सती, हरीश चौहान, अनूप डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू सती, रमेश सती, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुज डिमरी, सुनील पंत,वरिष्ठ समाज सेवी टीका प्रसाद मैखुरी आदि ने सती परिवार को बधाई देते हुए इस सफलता को क्षेत्र का गौरव बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *