गैरसैंण ग्रीष्मोत्सव का रंगारंग आगाज


चमोली। जीआईसी गैरसैंण के खेल मैदान में शनिवार को गैरसैंण ग्रीष्मोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र प्रमुख शशि सोरियाल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक मदन मोहन ढौंडियाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 मई तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के नामचीन लोक गायक कल्पना चौहान, रोहित चौहान, मृनाल रतूड़ी, दीपा नगरकोटी, सौरभ मैठाणी, पंकज पांडे, वसुधा गौतम सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी भाषा को आगे बढ़ाने तथा गैरसैंण को देश-दुनियां के नक्शे पर लाना है। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *