नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट
विकासनगर।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व छात्रसंघ महासचिव प्रदीप सिंह ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से जनता की आवाज को विधानसभा में रखने और क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की। इस मौके पर विकास नेगी, गोपाल चौहान, अनिल चौहान, कार्तिक चौहान, रंजीत चौहान, मोहन तोमर, वीरेश चौहान, राजू राणा, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
