चार सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक से मिलीं आशा सुपरवाइजर
रुडक़ी
सुल्तानपुर में आशा सुपरवाइजर चार सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंची। साथ ही ज्ञापन देकर महीने के हिसाब से वेतन, यात्रा भत्ता, साप्ताहिक अवकाश और मानदेय में वृद्धि कराने की मांग की। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी संजय गुप्ता को ज्ञापन देकर उन्हें एनएचएम में शामिल कराने की मांग की। क्षेत्र की आशा सुपरवाइजर लक्सर विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंची। इस दौरान विद्यायक को ज्ञापन देकर पूजा, लक्ष्मी, अनुराधा सैनी, कविता, रिंकी आदि आशा सुपरवाइजरों ने कहा कि वे हरिद्वार जिले में 68 आशा सुपरवाइजर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 2010 में शैक्षिक योग्यता के अनुसार लिखित और मौखिक परीक्षा के बाद चयनित किया था। तभी से वे कार्य करते चले आ रही हैं।
