केदारावाला में 81 ग्रामीणों को लगी वैक्सीन
विकासनगर
ग्राम पंचायत केदारावाला में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 81 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई। ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान ने शिविर आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का स्वागत करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमण से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की। ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान ने बताया कि शिविर में 81 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई है। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान इमरान खान, बीडीसी दरबान सिंह असवाल, भोल सिंह, जगत सिंह रावत, कासिम अली, मायावती, प्रियंका, देवाशीष, पूनम, मंजू रावत, शाहजहां, बिंद्रा रावत आदि मौजूद रहे।
