महेश बाबू का मेजर पर बड़ा ऐलान

26/11 में शहीद हुए मेजर दिवंगत संदीप उन्नीकृष्णन को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बड़ा ऐलान कर दिया है। महेश बाबू ने अपने प्रोडक्शन की पहली हिंदी फिल्म मेजर का टीजर रिलीज करने वाले हैं। उन्होंने इस टीजर की एक झलक भी साझा की है। यह फिल्म 26/11 में शहीद हुए संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित है।
26/11 के आतंकवादी हमले में अपने देश के लिए शहीद हुए दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जयंती पर एक्टर अदिवि सेष ने एक वीडियो क्लिप आउट किया है। यह मेजर की एक छोटी सी झलक है, ये फिल्म इस महायोद्धा की गाथा को पर्दे पर जीवंत करेगी। शहीद मेजर संदीप के जीवन और उनके बहादुरी को सलाम करते हुए, अदिवि सेष कहते हैं, हम सब उन्हें उनकी दिलेरी और देश के लिए समर्पित जज्बे के लिए हमेशा याद करते हैं पर बहुत लोग ये नहीं जानते कि वे अपनी जिंदगी कैसे जिया करते थे। मेजर फिल्म न ही केवल उनके बलिदान की कहानी को कहती है बल्कि उनके जीवन की कहानी को भी दिखाने में गौरवपूर्ण अनुभव कराने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *