दौड़ में अनीशा रावत ने मारी बाजी


चमोली

 युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से विकासखंड कर्णप्रयाग की यहां क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिताओं के तीन हजार मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अंगोथ दुवा की छात्रा अनीशा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गलनाऊ की छात्रा मेघा ने द्वितीय रहीं। जबकि 5000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रावलनगर के पवन प्रथम और किमोली के अरमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में गौचर विजेता एवं कर्णप्रयाग उप विजेता रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में अनुराग नेगी प्रथम, आयुष बिष्ट द्वितीय व तन्मय ने तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, मेघा द्वितीय व बन्दना तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पन्त के साथ प्रतियोगिताओं को संपन्न करने वाले शिक्षक एवं प्रांतीय रक्षक दल के सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *