सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू, लेटलतीफी कर्मचारियों को पड़ेगी भारी

देहरादून। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि राज्य के सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधू को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था लागू किया जाए, जिससे सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने दफ्तरों में हाजिर हों। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑफिस आने में लेटलतीफी की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक बार फिर सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू कर दी गयी है। ताकि अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू:   गौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायतें मिल रही थी कि अधिकारी और कर्मचारी समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शिकायतों के निस्तारण में भी देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *