सप्ताह के भीतर कार्यप्रगति में सुधार लाया जाए : डीएम
पौड़ी
विधायक निधि की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक में डीएम ने पोखड़ा, जयहरीखाल और बीरोंखाल ब्लॉक में धीमी गति से कार्य होने पर इन ब्लाकों के बीडीओ के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश डीडीओ को दिए है। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यप्रगति में सुधार लाया जाए। मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने 31 मार्च तक लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वह भी सभी ब्लॉकों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। बैठक में डीएम ने सभी बीडीओ को पंचायत स्तर के कार्यों को लेकर संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक करने को कहा। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, डीडीओ वेदप्रकाश, बीडीओ आशाराम पंत, जयेन्द्र भारद्वाज, आर एस नेगी, अपर्णा बहुगुणा, सुमन लता, सतीश जोशी आदि शामिल थे।
