छावनी बाजार में  सफाई व्यवस्था ठप

विकासनगर

छावनी बाजार में बीते आठ दिनों से स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल के चलते चारों ओर गंदगी देखने को मिल रही है। छावनी परिषद द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से वीर केसरी मार्केट से लेकर चौक बाजार और बस स्टैंड के साथ क्षेत्र के कई गली, मोहल्लों, रिहायशी इलाकों में भी कूड़ा फैला हुआ है और जगह-जगह नालियों में कचरा भरा पड़ा है। छावनी परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दो अस्थाई कर्मचारियों को काम पर लगाया था, लेकिन अब उनके द्वारा भी काम नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा भी बस स्टैंड पर बने शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, जिसको साफ करवाने के बाद परिषद द्वारा शौचालय पर ताले जड़ दिए गए हैं। जिससे बस स्टैंड पर आने वाले यात्री पर्यटकों और राहगीरों को काफी समस्याएं हो रही हैं। जबकि छावनी परिषद के अधिकारी कह रहे हैं कि यह शौचालय क्षतिग्रस्त है, जिसका गिरने का खतरा है। पूर्व सभासद नैन सिंह राणा, भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, पूर्व सभासद आनंद राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, सचिव अमित अरोड़ा, मोनित दुसेजा, रविंद्र चौहान आदि का कहना है की जब छावनी परिषद चकराता सफाई कर ले रहा है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं कराई जा रही है। इस पूरे मामले पर छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य अनिल चांदना का कहना है कि बीते कल छावनी अधिशासी अधिकारी से मिलने पर कोई ठोस आश्वासन उनके द्वारा नहीं मिला उन्होंने दस फरवरी तक अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाने की बात की है। वहीं इस प्रकरण पर छावनी परिषद के प्रभारी सेनेट्री इंस्पेक्टर शेखर धीमान का कहना है कि दो चार दिनों में कर्मचारियों की व्यवस्था कर सफाई को सुचारू रूप से कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *