महाविद्यालय लंबगांव में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

नई टिहरी

स्व.फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव की तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. हितेश जोशी ने दीप जलाकर और खिलाड़ी सूरज को मशाल सौंपकर किया। क्रीड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के अंदर प्रतियोगिता की भावना हो उन्हें जरूर सफलता मिलती है। जीवन में सफल होने के लिए प्रतियोगिता की भावना के तहत आगे बढ़ाना चाहिए। मंगलवार को आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में आजाद, शतरंज में मनीष, कैरम में अर्जुन रावत, सुदीप कंडियाल, सूरत सिंह, दीवान चंद सैनी, सुमन पंवार, सतपाल, गौरव रावत, हितांशी थपलियाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। मौके पर संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *