शहीद स्मारक में चलाया पौधरोपण अभियान
पिथौरागढ़
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने शहीद स्मारक में पौधरोपण अभियान चलाया। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि बुधवार को हरेला पखवाड़े के तीसरे दिन कर्मियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान एक दीया शहीदो के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदो को नमन किया। यहां शेर सिंह, हरसिंह, वेद प्रकाश, भगवान सिंह, देवेंद्र नेगी, दीपक बिष्ट, नरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, दीपेश साह, गणेश कन्याल आदि मौजूद रहे।
