भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक बने देवप्रयाग के शुभम


नई टिहरी। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे देवप्रयाग निवासी शुभम ध्यानी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। शुभम ने यहां परमाणु संयंत्र भौतिकी विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते प्रथम स्थान हासिल किया। जिस पर केंद्र द्वारा शुभम को भाभा पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। शुभम के पिता सुशील ध्यानी व माता कुसुम ध्यानी ने बेटे के इस प्रदर्शन को गौरव बढ़ाने वाला बताया। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के अनुसार, शुभम की इस उपलब्धि से तीर्थ पुरोहित समाज सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। शुभम ध्यानी का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी पद पर पिछले वर्ष हुआ था। सरस्वती शिशु मन्दिर, देवप्रयाग के छात्र रहे शुभम ने नवोदय विद्यालय, पौखाल से इंटर व राजस्थान विवि से भौतिकी में एमएससी करने के बाद भाभा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक पद के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें शुभम का चयन पहले ही प्रयास में हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *