श्रीदेव सुमन विवि और यूसर्क के बीच एमओयू साइन


नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल और उत्तरखंड विज्ञान शिक्षा एंव अनुसंधान केंद्र (यूसर्क ) देहरादून के मध्य एमओयू साइन हुआ है,जिससे छात्रों को विज्ञानी शिक्षा में बढ़ावा मिलेगा। श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल के कुलपति प्रो.एनके जोशी ने बताया कि बीते शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि और उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एंव अनुसंधान केंद्र (यूसर्क ) देहरादून के बीच हस्ताक्षर हुये एमओयू के तहत अनुसंधान और नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता, विवि परिसर में एनएसएस और एनसीसी स्वंय सेवकों के मध्यम से समाज में स्वास्थ्य और स्वचछता को लेकर जागरुकता फैलने, छात्रों के बीच विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने, छात्रों की क्षमता निर्माण, संस्थानों के बीच शैक्षणिक वृद्धि करना एंव जैव विविधता दिवस आदि शामिल है। विवि कुलपति ने बताया कि उक्त समझौता से छात्रों को विज्ञानी शिक्षा के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने में मद्द मिलेगी। बताया यूसर्क निदेशक प्रो. अनीता रावत ने एमओयू के करार पर प्रशंसा जाहिर की है। मौके पर प्रो. गुलशन कुमार ढ़ींगरा और यूसर्क के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *