चौखुटिया के किसानों को नेनो यूरिया की जानकारी दी

अल्मोड़ा

सहकारी संस्था इफ्को की ओर से नैनो यूरिया की जानकारी देने के लिए रविवार को किसानों के साथ वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें चौखुटिया के काश्तकार भी शामिल हुए। प्रदेश के कृषि सचिव डॉ. हरवंश सिंह चुघ वेबिनार के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया खेती की मिट्टी के लिए स्वास्थ्य के लाभ दायह है और पर्यावरण को लेकर पूरी तरह सुरक्षित है। इससे भारत सरकार के उर्वरक अनुदान का भार भी कम होगा। उन्होंने कहा कि हमें रसायनिक खादों का कम प्रयोग करना है। उन्होंने जैविक खेती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की तकनीकी जानकारी भी दी। वेबिनार में पंत विवि पंतनगर के डॉ. रमेश चंद्रा, इफ्को के राज्य विपणन प्रबंधक एनके सिरोही, नीरज कुमार आदि ने भी जानकारी प्रदान की। क्षेत्र के आजीविका मिशन के दीपक शर्मा,काश्तकार गणेश गेरौला, दीपा मासीवाल, पार्वती आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *