दाणूथल गांव में पेयजल किल्लत

बागेश्वर

तहसील के तरमोली गांव में पिछले 15 दिन से पेयजल लाइन ध्वस्त पड़ी है। इस कारण ग्रामीण बारिश में भी एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा जिले से संचालित होने वाली पेयजल योजना की कोई सुधलेवा तक नहीं है। लोगों ने जन प्रतिनिधियों से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उधर कांडा में दाणूथल में पानी का संकट गहरा गया है। कांडा तहसील के दाणूथल गांव में पेयजल किल्लत लगातार गहराता जा रहा है। वर्षों से गांव को पेयजल आपूर्ति का एकमात्र धारा पहली बार सूख गया है। थाला से सानीउडयार तक बनी जल संस्थान की पेयजल योजना से दाणूथल के 22 अनूसूचित जाति के परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए हैं, लेकिन इस योजना से भी पिदले छह दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान बसंती धामी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य सिमकुना सतीश कुमार का कहना है कि उन्होंने जल संस्थान के जेई वीरेंद्र कुमार को सूचित कर दिया, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। जिससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। गांव में आज एक लडक़ी की बारात है, जिससे और भी चिंता बढ़ा दी है। पूर्व प्रधान जीना देवी, देवेंद्र कुमार, गोपाल राम, जीवंती देवी, आशा देवी, कमला देवी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर काफलीगैर के तरमोली में पानी का संकट बना है। ग्राीमण मीलों पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य पहल की मांग की है। इधर जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *