केराड़ बस सेवा पुन: शुरू कराने की मांग
विकासनगर
कोविड-कर्फ्यू के चलते परिवहन निगम की केराड़ बस सेवा ढाई माह से बंद है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पुन: बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गम तहसील त्यूणी के केराड़, निमगा, शूनीर, चिल्हाड़, शिलावड़ा, बाणाधार, नायली, डांडी, शौधार, किस्तूड़, सारनी आदि गांवों के ग्रामीणों के लिए परिवहन निगम ने देहरादून से वाया मिनस केराड़ बस सेवा शुरू की थी। लेकिन कोविड-कर्फ्यू की पाबंदियों के चलते करीब ढाई माह से उक्त बस सेवा बंद है। जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बस संचालन न होने से कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को छोटी गाडिय़ों में ओवर लोड होकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर पुन: उक्त बस सेवा का संचालन शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में प्रधान सीमा देवी, सीता देवी, ज्ञान सिंह, कृष्णा, जगबीर, रतन सिंह, सरदार, जगत सिंह, केदार सिंह, वतन सिंह, संतराम, चन्दर सिंह, महाबीर, रमेश कुमार, यशपाल, यशपाल, अनिल आदि शामिल रहे।
