ग्रामीणों को बांटी सुरक्षा किट

विकासनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हरिपुर में लोगों को कोविड-सुरक्षा किट बांटी गई। नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा के सहयोग से प्राप्त मास्क, सेनेटाइजर, दवा, ग्लब्स आदि सामग्री से युक्त किट ग्रामीणों को बांटी। साथ ही, ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने क्षेत्रवासियों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इस मौके पर अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, अमित नेगी, रोशन लाल, पवन कुमार, सुनील नेगी, निखिल जयसवाल, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *