720 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार 

विकासनगर

सोमवार देर रात को कोतवाली पुलिस ने चरस तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सात सौ बीस ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात को कोतवाली पुलिस की टीम चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। तभी विकासनगर- यमुनोत्री हाईवे पर पुलिस ने जलालिया बैरियर पर तलाशी के दौरान एक आरोपी को दबोच कर उसकी तलाशी ली। आरोपी गुरुदेव पुत्र जगत सिंह ग्राम पाली थाना बडक़ोट उत्तरकाशी से चरस बरामद कर उसके गिरफ्तार किया। एसएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में कांस्टेबल सचिन कुमार व संदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *