केदारनाथ विधायक ने दिया त्रियुगीनारायण में अस्पताल के लिए चल रहे क्रमिक अनशन को समर्थन  

रुद्रप्रयाग।

त्रियुगीनारायण में अस्पताल के लिए चल रहे क्रमिक अनशन को समर्थन देने केदारनाथ विधायक मनोज रावत धरना स्थल पहुंचे। केदारनाथ विधायक मनोज रावत के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला भी त्रियुगीनारायण आए। विधायक मनोज रावत ने कहा त्रियुगीनारायण में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नितांत आवश्यकता है। कई बार स्वयं शासन को पत्र लिखे हैं किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते 4 सालों में एक भी अस्पताल नहीं खुला है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं धरने पर बैठेंगे और सरकार को जगाने का काम करेंगे। मनोज रावत ने कहा विपक्ष का विधायक होने के नाते मेरी कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की तो इस पवित्र स्थान पर विवाह हुआ है। उन्हें स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी लोगों मांग को जायज ठहराया। कहा कि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *