होम्योपैथिक की टेलीमेडिसिन सेवा आज से


चमोली। रियोल्स हेल्थ फाउंडेशन नई दिल्ली नारायणबगड़ में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत करने हेतु सेंटर स्थापित करेगा। रियोल्स हेल्थ फाउंडेशन नई दिल्ली के डॉक्टर नवल ने बताया कि रियाज हेल्थ फाउंडेशन देश के बड़े डॉक्टरों के साथ वैज्ञानिक रिसर्च करता है, और उसके आधार पर टेली मेडिसन के माध्यम से मरीजों का इलाज भी करता है। बताया कि इसी होम्योपैथी को लेकर जनपद चमोली के नारायणबगड़ में टेली मेडिसन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। केंद्र की शुरुआत रविवार को की जाएगी। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ एक कैम्प भी आयोजित होगा। कैम्प में आए मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि इस केंद्र के द्वारा रोगी टेलीफोन सेवा के द्वारा डॉक्टर के संपर्क में आ जाएगा और कुछ ही देर बाद केंद्र पर उसे दवाइयां एवं इलाज निशुल्क रूप में उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर फाउंडेशन द्वारा आवश्यक दवाइयों को नारायणबगड़ केंद्र में रखवा दिया गया है और रविवार से केंद्र की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *