सांसद निशंक ने परिजनों संग भगवान बदरीनाथ की पूजा

चमोली।  पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने परिजनों के साथ बुधवार को भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए। पूर्व सीएम निशंक ने बुधवार को केदारनाथ और उसके बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे अपनी बेटियों आरुषी और विदुशी के साथ दोनों धामों की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। उनके साथ दामाद अभिनव पंत, समधी विनोद पंत और समधन रानी पंत भी मौजूद थे। डा. निशंक बदरीनाथ और केदारनाथ की विभिन्न पूजाओं में शामिल हुए। बदरीनाथ धाम में भी डा. निशंक ने अपने परिजनों के साथ भगवान बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर में भी पूजा की। मंदिर समिति ने हरिद्वार सांसद का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *