विधायक को बताई समस्याएं

चमोली। नगर पालिका में संचालित आईटीआई नए ट्रेड संचालित करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। वहीं नगर की आतंरिक सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। नगर में नई पार्किंग निर्माण की मांग भी की गई। बुधवार को सुभाषनगर पहुंचे विधायक अनिल नौटियाल को लोगों ने समस्याएं बताई। स्थानीय एनपी डिमरी, कमलेश गैरोला, एलपी कुमेड़ी आदि ने कहा कि मुख्य बाजार से सुभाषनगर होते हुए आईटीआई को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। जिससे यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी है। वहीं सुभाषनगर में झूला पुल के पास लोगों ने पार्किंग निर्माण की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर में संचालित दशकों पुरानी आईटीआई में अब तक नए ट्रेडों की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में आधुनिक दौर के हिसाब के ट्रेड न मिलने से युवा यहां से पलायन करने को मजबूर हैं। लोगों ने आईटीआई में नए ट्रेड स्वीकृत करने की मांग की है। लोगों के आग्रह पर विधायक अनिल नौटियाल ने पार्किंग के लिए लोनिवि से और आईटीआई की विस्तृत रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *