चकराता कॉलेज का एनएसएस शिविर शुरू हुआ  

विकासनगर

गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत मंगलवार से हुई। टुंगरा गांव के पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान और प्राचार्य ने किया। ग्राम प्रधान प्रभु भारती ने छात्रों को जौनसारी संस्कृति को बनाए रखने और उसके प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा की इन शिविरों के माध्यम से अच्छे नागरिक तैयार होते हैं। यही नागरिक आगे चलकर समाज की तस्वीर बदलते हैं। प्राचार्य कामना लोहनी ने छात्रों को शिविर का लाभ उठाने की सलाह देते हुए कहा कि इन शिविरों से छात्रों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। छात्रों का व्यक्तित्व विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमेर चंद सुमन ने विस्तार से राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया। मौके पर डॉ. आराधना भंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *