प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ नदियों का समुचित विकास: पूजा कपिल मिश्रा


हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नदियों का समुचित विकास हुआ है। उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। इसके परिणाम स्वरूप आज गंगा स्वच्छ और निर्मल रूप से अविरल बह रही है। कहा कि लाखों-करोड़ों लोग गंगा स्नान के लिए स्थलों पर जुटने लगे हैं। देश की जनता को मोदी का आभारी होना चाहिए। यह बात उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के दौरान कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, रेनू शर्मा, मनु रावत, सोनिया अरोड़ा, रजनी चौहान, शर्मिला बागवाडी, संगीता गिरी, नीतू रानी, गीता कुशवाहा, नीति शर्मा, पुष्पा पाल आदि महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *