मूंगफली, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट
इंदौर ।
सप्ताहांत खाद्य तेलों में खरीदी कमी से भाव गिरावट लिए रहे। कारोबार में मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड घटकर बिका। तिलहनों में लिवाली बताई गई इससे सरसों महंगी बिकी।
कारोबार की शुरूआत में मूंगफली तेल 1530 से 1550 रुपये प्रति किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1520 से 1540 रुपये होकर थमा। सोयाबीन रिफाइंड 1335 से 1340 रुपये पर खुलकर अंतिम दिन 1330 से 1335 रुपये प्रति 10 किलोग्राम बिका। पाम तेल 1290 से 1295 रुपये खुलकर 1295 से 1300 रुपये होकर बंद हुआ। तिलहन जिन्सों में घटबढ़ हुई। सप्ताहांत सरसों ऊंची बिकी। कपास्या खली में भाव मजबूती लिए बताए गए।
