पौड़ी में भी भूकंप के झटके


पौड़ी। मंगलवार को पौड़ी मुख्यालय सहित धुमाकोट, बीरोंखाल सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। धुमाकोट और बीरोंखाल में लोग अपने घरों से बाहर भी निकले। भूकंप के ये झटके दोपहर करीब 2 बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए। धुमाकोट संवाददाता के अनुसार यहां भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। घरों की खिड़कियां भी हिलने लगी। हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। डीएम डा.आशीष चौहान ने ने सभी आईआरएस के अधिकारियों व सभी तहसीलों में एसडीएम को किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को देने के निर्देश दिए। बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जिले में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *