हिमालय के साथ मैदानी क्षेत्र में भी पौधरोपण जरूरी


रूड़की।  हिमालय बचाओ अभियान के तहत नेशनल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले हिमालय बचाओ की शपथ छात्र-छात्राओं को दिलाई गई। प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए हमें पेड़ों का संरक्षण करना होगा। हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र में भी पेड़ों का संरक्षण करना होगा। प्रकृति को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जो संभव है निरंतर प्रयास करते रहने होंगे। तभी स्वच्छ पर्यावरण पा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम प्रभारी रेणु कुमारी ने हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *