महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जन अभियान पर चर्चा


नई टिहरी। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर रविवार को पार्टी की किरगणी ब्रांच कमेटी में जनअभियान पर चर्चा की। कार्यक्रम को पार्टी के जिला संयोजक व राज्य कमेटी सदस्य भगवान सिंह राणा सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ परिवार के इशारे पर चल रही कॉर्पोरेट परस्त साम्प्रदायिक मोदी सरकार की नव उदारवादी जनविरोधी नीतियों के परिणामस्वरूप मंहगाई व बेरोजगारी में भारी इजाफा हुआ है। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने न केवल रोजगार के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बल्कि करोड़ों रोजगार भी जनता से छीन लिए हैं। पार्टी की ब्रांच कमेटी में जनता के स्थानीय सवालों को शामिल करते हुए नीतिगत सवालों के इर्द-गिर्द आम जनता में जनअभियान ले जाने का निर्णय लिया है। जनअभियान कार्यक्रम का संचालन पार्टी के ब्रांच सचिव व जिला संयोजक मण्डल के सदस्य कामरेड कृपाल सिंह कठैत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड गुलाब सिंह कठैत ने की। जबकि कामरेड कृष्णा कठैत, गीता नेगी,जवाहर लाल बड़ोनी व मंगल सिंह कठैत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *