गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति में लगाया नेत्र परीक्षण शिविर
हरिद्वार। नेशनल यूनियन आफ जर्नल्ट्सिस इंडिया जनपद हरिद्वार इकाई और नेत्रधाम आई फाउंडेशन, कनखल के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति पखवाड़े में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने नेत्र परीक्षण कराने का साथ चिकित्सीय परामर्श लिया। नेत्रधाम आई फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अभिषेक गोयल ने पत्रकारों एवं उनके परिजनों का नेत्र परीक्षण के साथ भी उचित परामर्श दिया। शिविर का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह और डॉ अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, प्रदेश संरक्षक सुनील दत्त पांडेय, जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा और महासचिव संदीप रावत ने भी संबोधित किया।
