बल्ब बनाने वाली कंपनी में आग से नुकसान

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना सुबह नौ बजे की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रविवार सुबह सिडकुल सेक्टर चार स्थित बल्ब बनाने वाली कंपनी में अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले घारण कर लिया। कंपनी कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची सिडकुल और मायापुर अग्निशमन दल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। सिडकुल अग्निशमन अधिकारी रामचंद्र मिश्रा ने बताया कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। कर्मचारियों को कोई हानि नहीं पहुंची है। आग लगने की सूचना पर सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *