सड़क में डामरीकरण नही होने पर किया एनएच के खिलाफ प्रदर्शन 

चम्पावत।  स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में डामरीकरण न होने पर लोगों ने एनएच के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द डामरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। स्टेशन बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुए व्यापारियों ने कहा कि बीते दो वर्षो वर्षों से स्टेशन बाजार और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक सड़क की दुर्दशा बनी हुई है विभाग ने सड़क के किनारे मिट्टी ओर रोड़े डाले हुए है। जिससे वाहन चालकों दुकानदारों और आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी ने कहा कि एनएच विभाग ने जगह-जगह अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है सड़कों में रोड़ा बिछाकर छोड़ दिया गया है जिस कारण वाहनों के चलने से धूल उड़ कर व्यापारियों की दुकानों में घुस रही है राहगीरों का चलना दूभर हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी एक सप्ताह के भीतर डामरीकरण का कार्य शुरू नही किया गया तो व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सभासद भुवन बहादुर, व्यापारी विवेक ओली, दीपक नाथ गोस्वामी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *